Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अवैध धान परिवहन की सूचना देने जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, कलेक्टर बोले – कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई तो दर्ज कराएंगे FIR

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर गरियाबंद जिले में अवैध धान खरीदी, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सख्त निगरानी रखी जा रही है। अब तक 3080 कट्टा धान जब्त किया गया है, जिसमें देवभोग क्षेत्र से 620 कट्टा, मैनपुर क्षेत्र से 1710 कट्टा और छुरा क्षेत्र से 750 कट्टा शामिल हैं।

बता दें कि कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने लगातार चौकसी कर अवैध धान परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए नोडल अधिकारी और उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है। जिले के विभिन्न चेक पोस्ट पर कड़ी निगरानी की जा रही है। अब तक की कार्रवाई में दौरान जिला प्रशासन ने दो ट्रैक्टर, पांच से अधिक पिकअप और मेटाडोर सहित कुल दर्जनभर गाड़ियों को भी जब्त किया है।

सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी

गौरतलब है कि अवैध धान परिवहन और खरीदी की जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 07706-296344 जारी किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के राजस्व, फूड और अन्य अधिकारियों को भी सूचना दी जा सकती है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।