Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस में टिकट काटने से बढ़ी नाराजगी, 2 ब्लॉक अध्यक्ष सहित 1 उपाध्यक्ष ने पद से सौंपा इस्तीफा 

रायपुर।  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टिकट नहीं मिलने के बाद कई नेता और कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए हैं. कांग्रेस द्वारा निकाय चुनावों की प्रत्याशी सूची जारी किए जाने के बाद कुछ पदाधिकारियों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है. दो ब्लॉक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है.

दो ब्लॉक अध्यक्ष ने सौंपा इस्तीफा

चुनाव चयन समिति के फैसले से नाराज होकर गौरेला नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमोल पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. दरअसल, अमोल पाठक गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष की दावेदारी ठोक रहे थे. अंतिम समय में अमोल की जगह अशोक शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया. जिसके बाद आज अमोल पाठक ने अपना इस्तीफा जीपीएम जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव को सौंप दिया है.

इसी तरह पेंड्रा कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास ने भी चुनाव चयन समिति के निर्णय से असंतुष्ट होकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

जिला उपाध्यक्ष का भी इस्तीफा

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिला उपाध्यक्ष शंकर पटेल ने भी अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है. अपने इस्तीफे का कारण शंकर पटेल ने नगर पालिका पेंड्रा के चुनाव में टिकट आवंटन में विसंगति को बताया है.