Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा में टिकट वितरण के बाद नेताओं में नाराजगी, जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, तो नगर पालिका अध्यक्ष ने टिकट कटने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

सक्ती/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, लेकिन टिकट वितरण को लेकर पार्टी में विवाद शुरू हो गया है. सक्ती नगर पालिका से चिराग अग्रवाल को टिकट मिलते ही वरिष्ठ नेता संजय रामचंद्र ने इस्तीफा दे दिया है. उनका आरोप है कि टिकट वितरण में लेन-देन और वरिष्ठ नेताओं की साजिशें शामिल हैं. इसी तरह रतनपुर नगर पालिका में टिकट काटे जाने पर भाजपा नेता कन्हैया यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. पार्टी में टिकट वितरण के बाद लगातार असंतोष देखने को मिल रहा है.

सक्ती में जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

सक्ती नगर पालिका से चिराग अग्रवाल को टिकट मिलने के बाद गुस्साए वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. संजय रामचंद्र अध्यक्ष पद का टिकट मांग रहे थे, लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट वितरण में लेन-देन और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों की साजिशें शामिल हैं. उन्होंने बीजेपी की बैठक में जिला अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं के सामने इस्तीफा दे दिया है.

रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने टिकट कटने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी ने जैसे ही प्रत्याशी की घोषणा की. उसके बाद बीजेपी नेता कन्हैया यादव बगावत पर उतर आए. उन्होंने बीजेपी के टिकट वितरण पर सवाल खड़े करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. रतनपुर में नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहे बीजेपी नेता कन्हैया यादव ने टिकट काटे जाने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है. उन्होंने बताया कि पूर्व में पार्टी संगठन ने उन्हें अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करने का भरोसा दिया था. लेकिन उनके साथ छल किया गया. उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी में रहते हुए उन्होंने संगठन के लिए निष्ठापूर्वक काम किया, लेकिन टिकट वितरण करते समय इसका ध्यान नहीं रखा गया. उन्होंने नगर विकास के लिए बेहतर नेतृत्व की दुहाई देते हुए सबको साथ लेकर चलने की बात कही है.

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने रतनपुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए लव कुश कश्यप को अपना उम्मीदवार बनाया है. उनकी उम्मीदवारी घोषित होने के साथ ही पार्टी के भीतर नाराजगी सामने आने लगी है.