Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आय से अधिक संपत्ति का मामला : वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी के ठिकानों पर CBI ने मारा छापा, जांच जारी

रायपुर। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में आरोपी वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग रायपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. टीम ने उनके ठिकानों पर तलाशी भी ली. आरोप है कि आरोपी ने 13 जुलाई 2006 को एसओ के पद पर ग्रेड वेतन 4,800 रुपए में नौकरी ज्वाइन की थी. नौकरी ज्वाइन करने के बाद से उसने कथित तौर पर हर साल कृषि भूमि, आवासीय भूखंड आदि के रूप में लगभग 10 अचल संपत्तियां अर्जित/खरीदी है.

यह भी आरोप है कि आरोपी भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसने जानबूझकर आपराधिक कदाचार का अपराध करके खुद को अवैध रूप से समृद्ध किया है. उसने अपनी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित की है. आरोपी ने कथित तौर पर 31.08.2007 से 31.05.2024 की अवधि के दौरान अपने और अपनी पत्नी के नाम पर 3,89,53,980 (लगभग) रुपए की अचल/चल संपत्ति अर्जित/संचित की है.

यह भी आरोप लगाया गया है कि 31.08.2007 से 31.05.2024 तक की जांच अवधि के दौरान आरोपी की डीए राशि 1,47,50,143/- रुपए (लगभग) है. रायपुर में आरोपी के आवासीय और कार्यालय परिसर सहित 03 स्थानों पर आज तलाशी ली जा रही है. सीबीआई की जांच जारी है.