Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

SP के आदेश की अवहेलना करना TI को पड़ गया भारी, एक्शन लेते हुए SP ने तत्काल किया सस्पेंड

धमतरी। धमतरी जिले में एसपी के आदेश की अवहेलना करना एक थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि टीआई के थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी थानेदार मौके पर नही पहुंचे। एसपी ने भी थानेदार को तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए कहा….लेकिन थानेदार काफी देर से मौके पर पहुंचे। जिस पर एसपी ने एक्शन लेते हुए टीआई को तत्काल निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला धमतरी के केरगांव थाना क्षेत्र का मामला है। बताया जा रहा है कि 19 नवंबर को इस क्षेत्र के सलोनी गांव में ग्रामीणों ने अवैध शराब पकड़ी थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल थाना प्रभारी दुमनलाल डडसेना को दी गयी। लेकिन थानेदार ने काम से बाहर होने की बात कहकर तुरंत मौके पर आने में असमर्थता जता दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसपी सूरज सिंह से कर दी।

एसपी ने थानेदार को काॅल कर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। लेकिन एसपी के आदेश के बाद भी थानेदार मौके पर नही पहुंचे। इस दौरान टीआई से पहले एसडीओंपी मौके पर कार्रवाई करने पहुंचे। एसपी के निर्देश के करीब ढाई घंटे विलंब से मौके पर पहुंचे थानेदार से जब इस देरी की वजह पूछी गयी, तो उसने निजी कार्य से बाहर जाने की जानकारी दी।

बगैर किसी अनुमति के थानेदार के बाहर जाने और घटनास्थल में समय पर नही पहुंचने को एसपी सूरज सिंह परिहार ने गंभीरता से लिया। उन्होने इस गंभीर लापरवाही के लिए थाना प्रभारी दुमनलाल डडसेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी ने साफ किया है कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नही की जायेगी.