Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिव्यांगजन किसी भी सहानभूति के मोहताज नहीं, सिर्फ उनकी छुपी प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता है: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर।      दिव्यांगजन किसी सहानभूति के मोहताज नहीं हैं। वो सभी किसी न किसी विशेष प्रतिभा के धनी होते है। ऐसे में हमारा सामूहिक कर्तव्य है कि, उनकी प्रतिभा को निखार कर सामने लाएं। ये बातें पर्यटन, शिक्षा एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में रायपुर के ट्राइटन होटल में सीजी दिव्यांग प्रतिभा एवं रनवे प्रतियोगिता 2024 में कहीं। बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।


कार्यक्रम में दिव्यांगजनों ने भाषण, नृत्य, गायन, नाट्य एवं अन्य क्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बृजमोहन अग्रवाल ने अलग-अलग कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, यह हमारा सामाजिक दायित्व है कि, सामूहिक प्रयास के जरिए हम दिव्यांजनों की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखें और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद करें। श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई दी और बड़े स्तर पर इस प्रकार के आयोजन का सुझाव दिया।

कार्यक्रम में विधायक संपत अग्रवाल, कार्यक्रम संरक्षक योगेश अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष राइस मिल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने आराधना मानव विकास समिति, नवप्रभा सेवा सीमित छत्तीसगढ़ के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया था।