Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

खारून नदी में गिर रहा गंदा पानी, MLA मूणत ने अधिकारियों को 5 दिन का दिया अल्टीमेटम… कहा- लापरवाही बरतने पर होगी कड़ी कार्रवाई  

रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में हैं. लगातार तीसरे दिन सुबह 8:00 बजे से अपने विधानसभा क्षेत्र के सघन निरीक्षण पर निकले विधायक मूणत ने आज सरोना और चंदनडीह क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ नगर निगम की महापौर मती मीनल चौबे, आयुक्त विश्वदीप, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

खारून के प्रदूषण पर MLA मूणत ने अधिकारियों को दी चेतावनी

चंदनडीह में 80 करोड़ रुपये की लागत से बने एसटीपी (STP) प्लांट के निरीक्षण के दौरान विधयाक मूणत तब काफी नाराज हो गए, जब उन्हें पता चला कि ‘चिंगरी नाला’ का गंदा और बदबूदार पानी सीधे पवित्र खारून नदी में मिल रहा है. अधिकारियों की अदूरदर्शिता पर फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से एसटीपी प्लांट बनाने का क्या औचित्य, जब नाले का दूषित पानी नदी में मिल रहा है? आपकी हठधर्मिता का खामियाजा जनता क्यों भुगते?

विधायक मूणत ने अधिकारियों को 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि चिंगरी नाले के पानी के शुद्धीकरण के लिए  तत्काल प्लान तैयार करें. उन्होंने दो टूक कहा कि राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी, वे स्वयं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से बजट स्वीकृत कराएंगे, लेकिन जनता को शुद्ध जल मिलना ही चाहिए. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को अनुशंसा करने की चेतावनी भी उन्होंने दी.

सरोना से महादेव घाट तक बनेगा नया ‘बायपास रोड’

अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत भारत सरकार से स्वीकृत 9 करोड़ रुपये की राशि से बनने वाले भव्य उद्यान के लिए मूणत ने सरोना स्थित शीतला मंदिर के पीछे रिक्त भूमि का निरीक्षण किया. उन्होंने मौके पर ही राजस्व अधिकारियों और पटवारी को सीमांकन कर लेआउट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए.

​इसके साथ ही, सरोना बस्ती में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए विधायक ने चंदनडीह से सरोना होते हुए महादेव घाट तक एक नए ‘बायपास रोड’ के निर्माण हेतु बजट में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए. ट्रेंचिंग ग्राउंड की सफाई का अवलोकन करते हुए उन्होंने आयुक्त को निर्देश दिया कि उपमुख्यमंत्री अरुण साव की घोषणा के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण होना चाहिए.

​विधायक राजेश मूणत ने कहा कि ​”मेरा संकल्प ‘स्वच्छ और स्वस्थ पश्चिम’ है. नगर निगम की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए और प्रदूषण मुक्त वातावरण दे. अधिकारियों की लापरवाही के कारण यदि पवित्र खारून नदी प्रदूषित होती है या जनता के स्वास्थ्य पर कोई संकट आता है, तो वह  चुप नहीं बैठेंगे. विकास कार्यों में अदूरदर्शिता और सरकारी धन का दुरुपयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सिस्टम को सुधरना होगा, अन्यथा जवाबदेही तय होगी.

निरीक्षण के दौरान महापौर मीनल चौबे, आयुक्त विश्वदीप, जोन अधिकारी, मुख्यालय की योजना शाखा के अधिकारी, भू-राजस्व निरीक्षक, पटवारी और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अभियंता एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.