Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बजरंग मार्केट में घुस रहा नाली का गंदा पानी, व्यापारी हो रहे परेशान, जोन कमिश्नर बोले निर्माण कार्य जारी

रायपुर। शहर के जीई रोड स्थित बजरंग मार्केट में सीवरेज के बदबूदार पानी और साफ-सफाई के अभाव से लोग परेशान है. शिकायत के बाद भी समस्या का हल नहीं किया गया है. पास में हनुमान मंदिर में है, यहां आने वाले श्रद्धालु भी हलाकान है. हालत ये है कि लोग कपड़े या हाथ से नाक बंदकर के यहां से गुजरते हैं. हालांकि, जोन कमिश्नर ने समस्या पर काम शुरू होने की बात कही है. उन्होंने बताया कि समस्या को दूर करने के लिए नाली निर्माण कार्य जारी है. 

परेशान व्यापारियों ने आरडीए के मुख्य कार्यपालन अभियंता को इस संबंध में शिकायत भी दी थी. शिकायत में समस्या से अवगत करते हुए बताया था कि सफाई के लिए शुल्क वसूला जा रहा है लेकिन सफाई का नामोनिशान नहीं है. परिसर में शौच प्रसाधन, पानी और अन्य सुविधाएं सालों से नहीं मिल रही है. गटर का पानी बह रहा है, जिससे बदबू आती है, बार-बार बीमार होना आम बात हो गई है. मांग की गई थी कि साफ-सफाई, गंदे पानी के बहने पर, स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाए.

नाली निर्माण कराया जा रहा, समस्या से मिलेगा निजात : जोन कमिश्नर

इस पूरे मामले में जोन कमिश्नर आर. के. डोंगरे ने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए नाली निर्माण कराया जा रहा है. नाली चोक होने से समस्या हो रही है. नाली के पाइप को बदलने का काम किया जा रहा है. व्यपारियों को जल्द इस समस्या से राहत मिलेगी.