Special Story

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी परंपराओं के…

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए…

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 12, 2026 3 min read

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

वन महानिदेशक जितेन्द्र कुमार ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण, नंदनवन जंगलसफारी नवा रायपुर में महुए के पौधे का किया रोपण

रायपुर।     पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के विशेष सचिव एवं वन महानिदेशक जितेन्द्र कुमार ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज यहां नवा रायपुर के सेक्टर-39 में स्थित नंदनवन जंगल सफारी में छत्तीसगढ़ सरकार के वृक्षारोपण अभियान ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत महुआ के एक पौधे का रोपण किया।

उन्होंने स्कूली छात्र-छात्रओं एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा हाथी मानव द्वंद विषय पर प्रदर्शित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनकी सराहना की। चित्रकला प्रदर्शनी के अवलोकन पश्चात् श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप मोमेंटो भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र कुमार साहू एवं वन जलवायु परिवर्तन भारत सरकार के अधिकारीगण अतिरिक्त महानिदेशक सुशील कुमार अवस्थी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैंपा) सुभाष चंद्रा, वनमहानिरीक्षक एवं निदेशक (प्रोजेक्ट टाइगर एवं एलिफेंट) रमेश कुमार पांडे, सदस्य सचिव (केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण) संजय कुमार शुक्ला, वन महानिरीक्षक राजेश एस., सहायक वन महानिरीक्षक (प्रोजेक्ट टाइगर एवं एलीफेंट) डॉ. धीरज मित्तल ने भी जंगल सफारी में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लागए।

कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन से प्रधान वन संरक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, कौशलेन्द्र कुमार, संजीता गुप्ता, सुनील कुमार मिश्रा, अरूण कुमार पांडे, अनूप कुमार विश्वास, प्रेमकुमार, विश्वेश कुमार झा भी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पौधे का रोपण किया।