Special Story

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Shiv Mar 15, 2026 1 min read

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना…

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम…

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

रायपुर। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर…

March 15, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्व-सहायता समूह की दीदियों ने पहली बार की हवाई यात्रा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगी मुलाकात, डिप्टी सीएम शर्मा ने किया रवाना

रायपुर। प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, बिरहोर, पहाड़ी कोरबा, कमार के स्व सहायता समूह के सदस्यों की 64 महिलाएं आज शाम हवाई जहाज से दिल्ली रवाना होंगी. सभी महिलाएं राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी. वहां इन्हें अपने समूह के बनाए गए उपहार भेंट करेंगी. वहीं राष्ट्रपति भवन में स्थित अमृत उद्यान का भ्रमण करेंगी.

ये महिलाएं प्रदेश के अलग-अलग जिले कबीरधाम, बलरामपुर, रायगढ़, धमतरी, कोरबा, गरियाबंद और जशपुर के स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत हैं. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अपने समूह का संचालन कर अपनी आमदनी को बढ़ावा देकर स्वावलंबी बनने वाली इन महिलाओं को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर हवाई जहाज से दिल्ली ले जाया जा रहा है. आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निवास कार्यालय से महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं का स्वागत कर दिल्ली रवाना किया. उपमुख्यमंत्री ने उन्हें उपहार स्वरूप बैग, जैकेट और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का डिब्बा भेंट किया.

उप मुख्यमंत्री से विजय शर्मा ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजाति की 64 दीदियां राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने हवाई जहाज से जा रही है. ये महिलाएं राष्ट्रपति से मिलकर अपने समूहों के उत्पाद राष्ट्रपति को देंगी. दीदियां अमृत उद्यान, स्व सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद बिक्री के लिए बनाए गए बाजार और दिल्ली का भ्रमण करेंगी.

छत्तीसगढ़ शासन ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उनको स्वावलंबी बनाने की दिशा में महिलाओं को अलग-अलग जगह पर मंच देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है. साथ ही उन्हें वर्तमान की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार भी किया जा रहा है.