Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डायरिया ने दी दस्तक: बारिश की शुरुआती फुहार में ही डायरिया ने डराया, 15 मरीज अस्पताल में भर्ती

दुर्ग/पाटन।  जिले के पाटन ब्लॉक के तरीघाट गांव में डायरिया ने दस्तक दे दी है। गांव में अब तक 15 लोगों के डायरिया से प्रभावित होने की पुष्टि हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रभावित मरीज़ों का इलाज पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में जारी है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रूप से गांव में डोर-टू-डोर सर्वे कर रही हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके और संदिग्ध मरीज़ों की जल्द पहचान हो सके। ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, साफ-सफाई रखने और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

जल आपूर्ति की शुद्धता को लेकर जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) द्वारा पानी के नमूने लिए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल एहतियातन गांव में स्वच्छ जल आपूर्ति और जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। साथ ही किसी भी अफवाह से बचें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।