Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा उखाड़े जाने पर बिफरे धनेंद्र साहू, कहा- साफ हो रही है भाजपा के हृदय की नफरत

रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा उखाड़े जाने की घटना ने कांग्रेस को सरकार के साथ-साथ भाजपा पर निशाना साधने का मौका दे दिया है. घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी को लेकर उनके (भाजपा) हृदय में कोई सम्मान नहीं है. छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्तियों को भी सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं. इसी से छत्तीसगढ़ माता के प्रति उनके हृदय में जो नफरत है, साफ हो रहा 

कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछली सरकार में राज्यगीत बनाया गया था. सरकारी आयोजनों की शुरुआत राज्यगीत से होती थी. बीजेपी की सरकार बनने के बाद इसे बंद कर दिया गया. अब यह अपमान की चरमसीमा में पहुँच गए है.

वहीं रील बनाकर रोजगार वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर धनेंद्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री इस देश के युवाओं को रोजगार तो नहीं दे पाए. कभी पकौड़े तलने की सलाह देते हैं. अब नई सलाह देने लग गए है कि रील बनाओ. रील कोई स्थाई रोजगार नहीं है. उससे किस तरह से रोजगार देंगे, इसकी रूपरेखा तय करें.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को लेकर धनेन्द्र साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, इसलिए छत्तीसगढ़ की बात कर रहे हैं. उन्हें छत्तीसगढ़ के युवाओं, किसानों और लोगों की बात सुननी चाहिए. यहां की सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर रही हैं. प्रधानमंत्री आवास नहीं मिल पा रहा है. खाली पदों की नियुक्तियां नहीं हो रही है. किसान परेशान है. इन सब पर ध्यान देना चाहिए.

पुलिसकर्मियों की पिटाई को बताया दुखद

वाड्रफनगर में पुलिस कर्मियों की भाजपा नेता के सामने हुई पिटाई को दुखद बताते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने सरकार को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है, तब से बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की दबंगई बढ़ गई है. कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं. पुलिस कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ रहे है.