Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

DGP और CRPF अफसरों ने दो शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में हुई थी शहादत

जगदलपुर-   नक्सलियों द्वारा सुकमा में किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए जवानों को करणपुर कोबरा बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने शहीदों को अंतिम सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी. बता दें कि सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके में रविवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया था. जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे.

जानकारी के मुताबिक सिलगेर में स्थित सुरक्षा कैंप से 201 कोबरा वाहिनी की एडवांस पार्टी का मुव्हमेंट आर. ओ. पी. ड्यूटी के दौरान ट्रक और मोटर सायकल से कैंप टेकलगुडे़म की ओर जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया. आईईडी की चपेट में 201 कोबरा वाहिनी का 01 ट्रक आ गया. जिसमें सवार चालक और सहचालक जवान मौके पर शहीद हो गए. शहीद जवान विष्णु आर केरल के तिरुवनंतपुरम और शहीद शैलेन्द्र उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी है. फिलहाल गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया है.