Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महाशिवरात्रि पर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, तेज रफ्तार ट्रक की भिड़ंत से मासूम समेत 4 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

सरगुजा।    छत्तीसगढ़ के सरगुजा में तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे में मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई है. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर के दर्शन कर के लौट रहे थे. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी. घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास मुख्य मार्ग NH43 पर यह घटना हुई है. महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु किलकिला शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे. यहां से सभी रेवापुर-सखौली लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो के बीच भिड़ंत हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. कार में 11 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे में मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. साथ ही अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी. सूचना के बाद सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतकों के शव और सभी घायलों को सीएचसी सीतापुर लाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.