Special Story

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे “गौधाम योजना” का शुभारंभ

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में निराश्रित और घुमंतू गौवंश…

पट्टीकल्याणा में आरएसएस की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा शुरू, देशभर से 1400 प्रतिनिधि शामिल

पट्टीकल्याणा में आरएसएस की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा शुरू, देशभर से 1400 प्रतिनिधि शामिल

Shiv Mar 13, 2026 5 min read

पट्टीकल्याणा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की…

EOW-ACB ने बैंक घोटाले में चालान पेश किया, ढाई करोड़ गबन की जांच जारी

EOW-ACB ने बैंक घोटाले में चालान पेश किया, ढाई करोड़ गबन की जांच जारी

Shiv Mar 13, 2026 2 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो ने…

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 13, 2026 4 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम…

ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और…

मंत्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित

मंत्री टंक राम वर्मा के राजस्व विभाग की 3502 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित

Shiv Mar 13, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

देवेंद्र यादव Vs प्रेम प्रकाश पांडेय: सुप्रीम कोर्ट याचिका पर करेगा 7 अक्टूबर को सुनवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर से हलचल बढ़ गई है। भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय हो गई है। अब यह मामला 7 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट की बेंच में सुना जाएगा।

इस मामले की शुरुआत पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडेय द्वारा की गई थी। उन्होंने देवेंद्र यादव के चुनाव को चुनौती देते हुए आरोप लगाया था कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधायक ने कई अहम जानकारियां छुपाईं, जो कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है। पांडेय ने अपनी याचिका में कहा था कि ऐसी चूक न केवल चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करती है बल्कि मतदाताओं को गुमराह करने का काम भी करती है।

हाईकोर्ट में सुनवाई पर रोक:

इस याचिका पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के बाद हाईकोर्ट की कार्यवाही को रोक दिया गया। देवेंद्र यादव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर प्रेम प्रकाश पांडेय की याचिका की स्वीकार्यता (maintainability) पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि यह याचिका विधिक रूप से खारिज किए जाने योग्य है।

सुप्रीम कोर्ट का नोटिस और जवाब:

सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रकरण में प्रेम प्रकाश पांडेय को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था। अब प्रेम प्रकाश पांडेय ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। इसके बाद 7 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक महत्व:

भिलाई सीट पर यह मामला राजनीतिक दृष्टि से भी अहम है। देवेंद्र यादव भिलाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रमुख चेहरे हैं और लगातार दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वहीं प्रेम प्रकाश पांडेय भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में यह मामला केवल कानूनी नहीं बल्कि राजनीतिक रूप से भी बड़ा असर डाल सकता है।7 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में यह स्पष्ट होगा कि याचिका पर आगे की कार्यवाही होगी या इसे खारिज कर दिया जाएगा। यदि कोर्ट याचिका पर सुनवाई जारी रखने का आदेश देता है, तो भिलाई के राजनीतिक समीकरणों पर बड़ा असर पड़ सकता है।