Special Story

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

समृद्ध गांवों से विकसित भारत का निर्माण होगा:बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर।  देश की खुशहाली का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। अगर हमारे किसान, युवा, ग्रामीण, महिलाएं समृद्ध होगी तभी विकासशील से विकसित भारत का निर्माण होगा। यह बात वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को गांव चलो अभियान के दौरान कही। श्री अग्रवाल अभियान के तहत धरसीवां ब्लॉक के कांदुल गांव पहुंचे।

अपने संबोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ग्रामीणों, किसानों युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है । उन योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने और उनको मिल रहे लाभ की जानकारी लेने के लिए भाजपा सरकार गांव चलो अभियान चला रही है। यह सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है। जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है। और ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार ग्रामीण आवास योजना, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महतारी वंदन योजना, राम लला दर्शन, 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी के साथ ही गरीबों 5 साल के लिए मुफ्त अनाज योजना लाई है। इन सभी की जानकारी ग्रामीणों को होनी चाहिए। और उनको योजना का सीधा लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए यह गांव चलो अभियान चलाया गया है। बृजमोहन अग्रवाल ने अभियान के दौरान हितग्राहियों को ग्रामीण आवास और उज्ज्वला आदि योजना के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए।

कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंदे साहू, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धुरंधर, रविन्द्र ठाकुर, पूर्व सरपंच किलेश्वरी धुरंदर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय बच्चों ने भगवान श्री राम कथा का मंचन भी किया जिसने सभी का दिल जीत लिया।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इस दौरान ग्रामीण गणेश राम सिन्हा के घर भी गए जिन्हे ग्रामीण आवास की स्वीकृति के साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी मिला है। इसके अलावा भी वो कई ग्रामीणों से उनके घर जाकर मिले, उनसे चर्चा की और उनके घर भोजन भी किया।