Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डिप्टी कलेक्टर का धौंस दिखाकर युवती से अवैध वसूली का प्रयास, पुलिस ने नाकेबंदी कर दो युवकों को धरा…

दुर्ग। डिप्टी कलेक्टर का धौंस दिखाकर युवती से अवैध वसूली के प्रयास का मामला सामने आया है. मामले में पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके पूर्व प्रेमी के साथ उसके साथी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, निजी कॉलेज में पढ़ाई करने वाली छात्रा ने अंजोरा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उसका पूर्व प्रेमी वैभव भारती ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया में अश्लील मैसेज भेज रहा था. इस पर पीड़ित युवती ने युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया था.

बीती रात को पीड़िता जब कॉलेज के बाहर अपने दोस्तों के साथ खड़ी थी, तब उसके पास डिप्टी कलेक्टर का नेम प्लेट लगी कार आकर रुकी. कार से वैभव भारती और उसका दोस्त प्रियम जैन उतरे और युवती से एक लाख रुपए की मांग करने लगी. रकम नहीं देने पर प्रेस संबंध का खुलासा करने के साथ जान से मारने की धमकी दी.

युवक धमकी देकर निकल गए, वहीं घबराई पीड़िता ने तत्काल अंजोरा चौकी जाकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नाकेबंदी कर कार को रोका, और उसमें सवार आरोपी वैभव भारती और उसके दोस्त प्रियम जैन को गिरफ्तार किया. पुलिस फिलहाल मामले की विवेचना कर रही है.