Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डिप्टी सीएम के भांजे की रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से मौत, फ्रेंडशिप डे पर पिकनिक मनाने के दौरान हुआ हादसा

कवर्धा। रानीदहरा जलप्रपात में रविवार को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा नहाने के दौरान लापता हो गया था. रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद आज तुषार साहू के शव को बरामद कर लिया गया है. यह पूरा मामला बोड़ला थाना के रानी दहरा गांव का है.

जानकारी के अनुसार तुषार साहू (21 वर्ष) रविवार यानी फ्रेंडशिप डे के दिन अपने 6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रानी दाहरा जलप्रपात गया था और नहाने के दौरान युवक डूबा गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और नदी में युवक की खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा. वहीं प्रशासन ने आज सुबह फिर से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया और शव को बरामद कर लिया है.

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख

सीएम विष्णुदेव साय ने डिप्टी सीएम के भांजे के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘कवर्धा के रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के भांजे तुषार साहू के डूबने की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई. घटना से मन व्यथित है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं’.

डॉ. रमन सिंह ने जताया शोक

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के भांजे के निधन पर शोक व्यक्त किया है. डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘रानीदहरा जलप्रपात में उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के भांजे तुषार साहू के डूबने की दुखद सूचना प्राप्त हुई. इस हृदयविदारक समाचार से मन अत्यंत व्यथित है, मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें.’