Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

BJP नेता की हत्या पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान, कहा-

रायपुर. पखांजूर में बीजेपी नेता की हत्या को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वे टू व्हीलर से जा रहे थे. तो उस समय उनकी मौत हुई. एक्स-रे हुआ, फोरेंसिक एक्सपर्ट भी वहां साथ थे. उन्होंने यह बताया कि उनके सिर में पीछे तरफ से ब्लीडिंग हो रही थी. जांच करने पर यह पता चला कि कोई ऑब्जेक्ट उनके सर में है. तो पूरी शंका इस बात की है कि यह हत्या है. तार कहां तक जुड़ते हैं, क्या होता है, इसकी जांच पुलिस कर रही है और जल्द ही आपको इसका असली गुनहगार कौन है पता चल जाएगा. पुलिस को हमने स्पष्ट निर्देश दिए हैं. जो भी है उसको सख्त सजा होनी चाहिए. कानून के आधार पर पूरी कार्रवाई होनी चाहिए.

कांग्रेस कह रही है पहले बीजेपी टारगेट किलिंग का आरोप लगाती आई थी और अब जब से बीजेपी की सरकार बनी है नक्सली एक्टिविटी बढ़ी हैं. इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये कॉम्प्रोमाइज रहे हैं नक्सलियों के साथ. ये सब जानते हैं.
इसी के कारण बस्तर में इस तरह की घटना बढ़ी भी है. भाजपा की सरकार आने के बाद बौखलाहट है. इसलिए ऐसा हो रहा है. प्रदेश के अन्य स्थानों में भी पुलिसिंग कैसी रही है ये सबको पता है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं ये सोचता हूं कि आने वाले कुछ दिनों में पुलिस पूरी ताकत के साथ नशा और अवैध शराब के खिलाफ एक्टिव होगी. ये सब खत्म होगा और जब यह खत्म होगा पुलिस की एक स्टडी है कि जहां सुखा नशा ज्यादा होता है वहां चाकूबाजी जैसी घटनाएं बढ़ती हैं. जिसे हम खत्म करेंगे. वहीं रविवार को रायपुर में हुए मर्डर को लेकर उन्होंने कहा कि बिल्कुल इस पर भी जांच हो रही है. कार्रवाई भी जल्दी होगी.