Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस में अंतर्कलह पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा- दीपक बैज को प्रताड़ित करने की हो रही कोशिश

रायपुर- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बढ़ रही अंतर्कलह पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के नारी न्याय का फार्म भरवाए जाने पर निशाना साधा है. विजय शर्मा ने कांग्रेस में बढ़ रही अंतर्कलह पर कहा कि कांग्रेस में पीसीसी चीफ दीपक बैज को प्रताड़ित करने की कोशिश हो रही है. एक वर्ग उन्हें लगातार टारगेट करने का प्रयास कर रहा है. चुनाव के समय भी लेनदेन का मामला सामने आया था. यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है पर ऐसा प्रतीत होता है कि जानबूझकर दीपक बैज को टारगेट किया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आज से नारी न्याय का फार्म भरवाए जाने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास इस समय विश्वसनीयता का संकट है. उन्होंने पहले जो भी वादा किया उसे पूरा नहीं किया. अब राहुल गांधी कुछ भी कहें लोग मानने वाले नहीं हैं. लोगों को पता है देश में मोदी की सरकार बन रही है. इन्होंने वादा निभाया नहीं इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया.

राजनांदगांव लोकसभा में मिल रहे फीडबैक को लेकर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जो महादेव एप के नाम से बहुत से परिवारों को बर्बाद कर पैसे खाए हो जो कोयला की दलाली करके पैसा खाए हो जो शराब में फर्जी होलोग्राम लगाकर शराब के पैसे खाए हो. जिन्होंने राजनांदगांव से विभिन्न संस्थाओं को बाहर कर दिया हो. जिन्होंने वोट के नाम पर जिले का प्रस्ताव रखा हो. ऐसे व्यक्ति को पूरे क्षेत्र में कोई भी स्वीकार करने वाला नहीं है.