Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बाबा बागेश्वर के चार्टर प्लेन विवाद पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान, कहा-

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को दुर्ग पहुंचे, जहां उन्होंने दिव्य हनुमंत कथा कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने मंच पर प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की और बालाजी की आरती में भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मंच से दिए गए उनके बयान राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से काफी अहम माने जा रहे हैं।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चरणों में नमन है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर कुछ बातें और सवाल लगातार चर्चा में हैं, लेकिन इन सभी बातों पर स्पष्टता जरूरी है।विजय शर्मा ने कहा, “मैं स्वयं महाराज की यात्राओं में जा चुका हूं। छत्तीसगढ़ में हुए उनके पूर्व कार्यक्रमों में भी शामिल रहा हूं। मैंने बहुत करीब से उनके कार्यों को देखा है।”

समाज में समरसता के लिए कर रहे हैं कार्य

डिप्टी सीएम ने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव को खत्म करने की दिशा में शिद्दत से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी लगातार सनातन धर्म और संस्कृति के लिए कार्य कर रहे हैं और उनकी यात्राएं इसका प्रमाण हैं।विजय शर्मा ने भावुक अंदाज में कहा कि उन्होंने स्वयं शास्त्री जी के पैरों में छाले देखे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी गति और संकल्प कभी नहीं रुका। “यह समर्पण ही उन्हें श्रद्धा का केंद्र बनाता है,” उन्होंने कहा।

चार्टर्ड प्लेन विवाद पर दिया सख्त जवाब

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लाने के लिए चार्टर्ड प्लेन भेजे जाने को लेकर उठ रहे सवालों पर भी डिप्टी सीएम ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक और उटपटांग बातें कर रहे हैं।विजय शर्मा ने कहा, “इतनी बड़ी जनता जिनकी श्रद्धा का केंद्र धीरेंद्र शास्त्री हैं, जब वे छत्तीसगढ़ आना चाहेंगे, तो छत्तीसगढ़ की जनता और हम सरकार के लोग उन्हें अपने कंधों और पलकों पर बिठाकर लाएंगे।”

छत्तीसगढ़ की जनता के नाम स्पष्ट संदेश

डिप्टी सीएम ने मंच से छत्तीसगढ़ की करोड़ों जनता को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि महाराज जी का आगमन बार-बार छत्तीसगढ़ की इस पावन धरती पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे संतों का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा देता है और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करता है।

नक्सलवाद के मुद्दे पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान नक्सलवाद के मुद्दे पर भी विजय शर्मा ने बात की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के समापन के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उनका दावा है कि आने वाले तीन महीनों में नक्सली समस्या का पूरी तरह समाधान हो जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चिंता और मार्गदर्शन लगातार बना रहता है। विजय शर्मा ने मंच से प्रार्थना करते हुए कहा कि जब नक्सलवाद के खिलाफ अभियान सफल हो जाए, तब महाराज जी का पुनः छत्तीसगढ़ आगमन हो।