Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत बंद को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया ट्वीट, लिखा- देश को अराजकता में झोंकने का षड्यंत्र…

रायपुर। ST-SC आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश भर के विभिन्न संगठनों ने आज यानी 21 अगस्त को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. भारत बंद को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने विपक्ष पर निशाना साधा है.

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर विपक्ष की कांग्रेस पार्टी पर कुत्सित राजनीत कर देश को अराजकता में झोंकने का षड्यंक्ष करने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस बंद पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा कि जब केंद्र सरकार ने अपनी राय स्पष्ट कर दी है – की ST-SC आरक्षण में क्रिमी लेयर लागू नहीं होगा – तब कल 21 अगस्त 2024 को भारत बंद के आह्वान का औचित्य क्या है ?

बता दें, दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर भारत बंद का ऐलान किया है. नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स (NACDAOR) ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए न्याय और समानता की मांग की है. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ट्वीट कर विपक्ष पर निशाना साधा है.