Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जिला पंचायत सदस्य पद से दिया इस्तीफा

कवर्धा- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने आज जिला पंचायत कबीरधाम पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य पद से अपना त्याग पत्र दिया. ज्ञात हो कि विजय शर्मा विधानसभा चुनाव लड़ने के पहले जिला पंचायत कबीरधाम के क्षेत्र क्रमांक 9 के सदस्य और सभापति थे.

कवर्धा विधायक बनने के बाद शर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री,गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री बनाए गए इसलिए उन्होंने जिला पंचायत सदस्य से आज अपना त्याग पत्र दिया. त्याग पत्र देने के पहले शर्मा अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचे और जनता का आभार जताया.

इधर इस्तीफा को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता व जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी ने इस्तीफा को नियम विरुद्ध बताया है. उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम में सदस्य को इस्तीफा देने का कोई प्रावधान नहीं है. इसके बावजूद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस्तीफा दिया है, जो किसी भी नियम में नहीं है.