Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फिर दोहराया, ‘केंद्र और राज्य सरकार माओवादियों से बातचीत को तैयार, मुख्यधारा में आएं, पुनर्वास करें…’

रायपुर। अभी भी केंद्र और राज्य सरकार माओवादियों से किसी भी तरह की बातचीत करने को तैयार है. अगर माओवादी बातचीत करें, तो जरूर हो सकता है. सबसे अपील है कि मुख्य धारा में आएं. सबसे अपील है कि पुनर्वास करें. बहुत अच्छी पुनर्वास नीति के साथ विष्णु देव सरकार अमित शाह के मार्गदर्शन में काम कर रही है. यह बात उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कही.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेशनल पार्क एरिया में बीते तीन दिनों से चल रहे एनकाउंटर को लेकर कहा कि ये बीजापुर का नेशनल पार्क एरिया है. जहां डीआरजी के जवानों के ये सर्च ऑपरेशन अनवरत जारी है. यह पांच तारीख से पहले से ही लांच हो चुका था. पांच तारीख को पहली बड़ी उपलब्धि जवानों को मिली, जब उन्होंने एक सीसी मेंबर को न्यूट्रलाइज किया गया. दूसरे दिन तेलंगाना स्पेशल जोनल कमिटी का मेंबर मार गिराया और आज पांच और डेड बॉडी वहाँ से रिकवर की गई है. ये सभी वर्दीधारी, हथियारधारी, नक्सली हैं, जिन्होंने बहुत से आतंक फैलाये हैं, बहुत से लोगों के हत्याएं की हैं.

दिल्ली में किया गया सम्मान

विजय शर्मा ने प्रदेश के पुलिस अधिकारी व जवानों का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सम्मान किए जाने पर कहा कि अमित शाह ने अपने दिल्ली निवास में बुलाकर उन सबका सम्मान किया है. जिन्होंने बड़े ऑपरेशन किए हैं, जिन्होंने बड़े अभियान किए है, जिन्होंने बड़े परिश्रम से काम किया है. इसमें डीजीपी गौतम भी है, नक्सल ऑपरेशन के हेड विवेकानंद है, बस्तर के आईजी सुन्दरराज भी है, इनके अलावा इसमें नारायणपुर के एसपी, बस्तर के एसपी और बीजापुर के एसपी का सम्मान किया गया है.

गृह मंत्री ने कहा कि वैसे मन में सब के लिए सम्मान है, यह संकेत स्वरूप है. जवानों का तो सबसे पहले सम्मान है, जो जमीन पर, जो फ्रंट पर काम करते हैं, उनका सबसे पहले सम्मान है. उन्हीं के सम्मान में यह सबकुछ किया गया है, वीर जवानों के सम्मान में किया गया है.