Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में सर्व सुविधा युक्त बलराम सदन का किया लोकार्पण

कवर्धा। किसानों के हित में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा स्थित तहसील और एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदेश के पहले “बलराम सदन” का लोकार्पण किया। यह सदन विशेष रूप से उन किसानों के लिए बनाया गया है, जो सरकारी कामकाज के सिलसिले में तहसील या एसडीएम कार्यालय पहुंचते हैं और जिन्हें रुकने या ठहरने की आवश्यकता होती है।

बलराम सदन में किसानों के लिए टीवी एवं मूलभूत सुविधाओं से युक्त व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें असुविधा न हो और वे आराम से अपने कार्य संपन्न कर सकें। इस पहल को किसानों की बेहतरी की दिशा में एक बड़ी शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पहली बार कवर्धा से इस अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। आगे चलकर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के बलराम सदन स्थापित किए जाएंगे, ताकि किसानों को हर जगह यह सुविधा मिल सके।