Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

BJP के जिहाद गांव वाले पोस्ट पर डिप्टी CM विजय शर्मा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- पिछली बार जैसी सरकार चली है, उनके मुखिया जहां भी होंगे ऐसा ही सोचा जाएगा

रायपुर-  लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा के जिहाद गांव वाले पोस्ट पर कहा, पिछली बार जैसी सरकार चली है. उनके मुखिया जहां भी होंगे, ऐसा ही सोचा जाएगा. भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते कहना चाहता हूं कि सरकार पिछली बार जैसी चली है. जनता ने जैसे पीड़ा झेली है, समाज में जैसे विभेद उत्पन्न हुए हैं. आज अगर राजनांदगांव लोकसभा से प्रत्याशी हैं तो कोशिश उनकी वही रहेगी ऐसा लगता है.

इतना ही नहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, लव जिहाद और धर्मांतरण का विषय सबसे पूछना चाहिए. केवल हमसे क्यों पूछा जाता है. बस्तर में घटनाएं होती हैं, जिसमें धर्मांतरित होने के लिए बल का प्रयोग होता है. ऐसे होगा तो गलत है. धर्मांतरण पर पूरी कार्रवाई करेंगे और प्रावधानों के साथ करेंगे.

कई कांग्रेस नेताओं के भाजपा प्रवेश को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, बहुत से लोग यहां भी जुड़ना चाहते हैं. मगर बैकग्राउंड देखना पड़ता है कि कौन कैसा है, यह समझना पड़ता है. तभी ज्वाइनिंग दी जाती है.