Special Story

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Shiv Mar 15, 2026 1 min read

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना…

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम…

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

रायपुर। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर…

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 14, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ी…

March 15, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

BJP नेताओं की हत्या पर डिप्टी सीएम शर्मा बोले – नक्सलियों से वार्ता के लिए हैं तैयार

रायपुर- बस्तर में लगातार BJP नेताओं की हत्या और पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, बस्तर में हत्या की घटना काफी चिंताजनक है. कांग्रेस की गलती की सजा लोग भुगत रहे हैं. हम तो नक्सलियों से वार्ता के लिए भी तैयार हैं. आखिर नक्सली क्या चाहते हैं बताएं. हम तो कह रहे हैं वीडियो कान्फ्रेसिंग में बात करने के लिए तैयार हैं. सामान्य लोगों को इस तरह मौत के घाट उतारना कहां का न्याय है.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने विशेष पिछड़ी जनजाति की स्वसहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की. उन्होंने कहा, सुदूर वनांचल क्षेत्र में रहने वाले महिलाओं का जो स्व सहायता समूह बना है वो दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी. महिलाएं अपने स्वसहायता समूह के उत्पादों को लेकर जा रहे हैं. दिल्ली में राष्ट्रपति को भेंट करेंगे. साथ ही दिल्ली के कई स्थानों पर भ्रमण भी करेंगे.

छत्तीसगढ़ में SIA गठन पर शर्मा ने कहा, कई मामलों में छानबीन की जरूरत पड़ती है. SIA में नए प्रबंधन से काम होगा. अत्याधुनिक टीम रहेगी. SIA में पर्याप्त संख्या में स्टॉफ रहेगा. इससे राज्य पर कोई आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा.

शर्मा ने कहा, अनवरत पाँच वर्षों तक जिन्होंने कुछ नहीं कहा, जिनके गलती की सजा आज लोग भुगत रहे हैं. उनको तो ये बात नहीं कहनी चाहिए. राजीव आवास योजना का नाम बदलने पर डिप्टी सीएम ने कहा, हम नए प्रावधानों के साथ काम कर रहे हैं इसलिए योजना का नाम भी बदला गया है. कोई योजना में पूरा परिवर्तन होगा तो नाम बदलेंगे.