Special Story

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मंत्री गुरु रुद्र की बहन प्रियंका गुरु से मिले डिप्टी सीएम शर्मा, कहा-

रायपुर- डिप्टी सीएम विजय शर्मा प्रियंका गुरु के निवास पहुंचे. डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि विजय गुरु और प्रियंका गुरु से मुलाकात करने आया हूं. साथ ही विजय गुरु का मार्गदर्शन भी लेना था. विजय गुरु ने बलौदाबाजार घटना की निंदा की है. सामाजिक तौर पर कभी ऐसा नहीं हो सकता. ये असामाजिक कार्य है. ऐसा गुरुजी का कहना है. बता दें कि प्रियंका गुरु ने हाल के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में प्रवेश किया है. प्रियंका गुरु कांग्रेस के पूर्व मंत्री गुरु रुद्र की बहन है और दोनों के घर एक ही परिसर में स्थित है.

इस दौरान डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार घटना की जांच के लिए भाजपा की समिति बनी है क्योंकि इस मामले में बहुत सारे एंगल ऐसे हैं, जिसमें जांच आवश्यक है. उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ है, यहां ऐसा नहीं होता, यह नई परिपाटियां कैसे शुरू हो गई. कांग्रेस की सरकार के दौरान या कांग्रेस के विपक्ष में रहते हुए ये कैसे हो रहा है इसे समझने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच जारी है. आकलन और अध्ययन का कार्य अलग है. पुलिस की जांच जारी है, प्राथमिक तौर प​र तो राजनीतिक प्रेरित दिख रहा है. डिप्टी सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया जा रहा है कि निर्दोषों को पकड़ा जा रहा है. कार्रवाई निष्पक्ष हो इसके लिए एक समिति बनाई गई हैं, जिसमें पूर्व विधायक सनम जांगड़े, दुर्गा मनहरे और वेदराम हैं.