Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर कसा तंज, कहा- जितनी समीक्षा करेंगे उतना होगा सिर फुटव्वल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के खराब परिणाम को लेकर कांग्रेस समीक्षा बैठक का आज अंतिम दिन है. आज  दुर्ग और राजनांदगांव लोकसभा सीटों की समीक्षा होगी. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि जितनी समीक्षा करेंगे उतना सिर फुटव्वल होगा, पर देखने वाली बात होगी कि विधानसभा और लोकसभा की हार का ठीकरा किस पर फूटेगा.

दीपक बैज के शराबबंदी को लेकर ट्वीट का किया पलटवार

वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज के शराब बंदी को लेकर किये गए ट्वीट पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि शराब बंदी का वादा कर कांग्रेस सत्ता में आई थी, उसपर दीपक बैज का मुंह नहीं खुलता. कांग्रेस का चेहरा छत्तीसगढ़ के लोगों ने देखा है. बीजेपी सरकार ने जो गारंटी दी है उसे हम पूरा करके दिखाएंगे.

नगरीय निकाय योजनाओं पर होगा प्री ऑडिट

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय योजनाओं पर खर्च की गई राशि का अब प्री ऑडिट होगा. इस मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि फिजूल खर्चों पर रोक लगाने और राशि का सही उपयोग के लिया यह फैसला लिया गया है.  उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वित्तीय अनुशंसा आय के लिए प्री ऑडिट का निर्णय लिया गया है.

भारतीय न्याय संहिता लागू

देश में आज 1 जुलाई से नया आपराधिक कानून लागू हो चुका है. भारतीय दण्ड संहिता के स्थान पर अब भारतीय न्याय संहिता लागू हो चुकी है. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज़ादी के इतने साल बाद खुद के बनाये गये आपराधिक कानून लागू हो रहे हैं. अंग्रेजों के बनाये कानून इतने दिनों तक चलते रहे, अब इससे हमें छुटकारा मिलेगा. अब के कानून न्याय देने के लिए बनाए गए हैं. मेरा सौभाग्य है कानून को बनाते वक़्त मैं संसद में मौजूद था.