Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डिप्टी सीएम साव ने किया कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर पलटवार, कहा- डरो मत कहने वाले, अमेठी की जनता से डर गए

रायपुर- उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार किया है. रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि खड़गे का बयान उनकी हताशा को बता रहा है. अरुण साव ने कहा कि डरो मत कहने वाले, अमेठी की जनता से डर गए.

राहुल गांधी लगातार भाग रहे हैं. अमेठी से वायनाड गए और अब वायनाड से डरकर रायबरेली आ गए हैं. साव ने कहा कि डरने और भगाने का काम तो राहुल गांधी कर रहे हैं. पीएम मोदी लगातार बनारस से लड़ रहे हैं और बाबा काशीनाथ से उनका लगाव जगजाहिर है.

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि अमेठी में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को बुरी तरह से पटखनी दी है. इसके बाद राहुल गांधी भागकर वायनाड गए. अब उन्हें समझ में आ गया है कि वायनाड की जनता भी उन्हें रिजेक्ट करने वाली है.

अब फिर से लौटकर रायबरेली आए हैं, रायबरेली की जनता ने तय कर लिया है कि बरसों उनकी उपेक्षा हुई है और वहां की जनता के दम पर राजनीति करते रहे हैं और उसी जनता का ध्यान नहीं रखा. अब जनता राहुल गांधी को वापस भेजने के लिए तैयार बैठी है. डिप्टी सीएम साव ने कहा कि गांधी परिवार ने रायबरेली की जनता की उपेक्षा है.