Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

5 अफसरों की गिरफ्तारी पर बोले डिप्टी सीएम, विष्णु के सुशासन में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी के लिए कोई स्थान नहीं

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, विष्णु साय के सुशासन सरकार में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीजापुर सड़क मामले में पांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं उन्होंने दुर्ग में दो नन की गिरफ्तारी मामले में किसी प्रकार की राजनीति नहीं करने की बात कही है।

श्री साव ने कहा कि, बीजापुर सड़क मामले में जांच कमेटी गठित की गई थी, और जांच रिपोर्ट के तुरंत बाद आरोपित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में लगातार पुलिस जांच चल रही थी। किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई एक उदाहरण है।

गौरतलब है कि, बीजापुर पुलिस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के पांच अधिकारियों की गिरफ्तारी की है। इसमें लोक निर्माण विभाग के 1 ईई, 1 एसडीओ और 1 सब इंजीनियर और 2 पूर्व ईई शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव दुर्ग के दो नन की गिरफ्तारी के मामले में बताया कि, मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि, ये आदिवासी समाज की बेटियों का संवेदनशील मामला है। और इस मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद जो तथ्य समाने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस पर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। श्री साव ने कहा कि, ऐसे गंभीर मामले पर राजनीति करना शर्मनाक है, ये आदिवासी समाज की बेटियों का गंभीर मामला है।