Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर अमेरिका जा रहे डिप्टी CM अरूण साव, पीडब्ल्यूडी सचिव भी होंगे साथ…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के आमंत्रण पर अमेरिका जा रहे है, जहां वे एशियन डेवलपमेंट बैंक की कार्यशाला में शामिल होंगे। इस यात्रा के दौरान डिप्टी सीएम के साथ पीडब्ल्यूडी सचिव कमलप्रीत होंगे। साव के प्रवास के लिए अमेरिकी एम्बेसी द्वारा वीजा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

बता दें कि डिप्टी सीएम साव कल यानी सोमवार 9 सितंबर को एक हफ्ते के अमेरिका प्रवास पर रवाना होंगे। प्रवास के दौरान वह एशियन डेवलपमेंट बैंक की कार्यशाला में शामिल होंगे, जहां वह सड़क निर्माण की नवीनतम तकनीक की भी जानकारी लेंगे। ताकि छत्तीसगढ़ में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सुधारा जा सके।

वीजा न मिलने पर लौटना पड़ा था वापस

गौरतलब है कि डिप्टी सीएम साव और उनके विभागीय सचिव पहले 26 अगस्त को अमेरिका के लिए रवाना होने वाले थे, अधिकारियों को उम्मीद थी कि उप मुख्यमंत्री के साथ उनके सचिव को अमेरिका वीजा जारी कर देगा। लेकिन 4 दिन की कोशिश के बाद भी वे लोग खाली हाथ रहे। इसके बाद उन्हें वापस छत्तीसगढ़ लौटना पड़ा था। हालांकि अब अमेरिकी एम्बेसी द्वारा वीजा की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।