Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बलौदाबाजार हिंसा पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस नेताओं ने पर्दे के पीछे और सामने रह कर निभाई भूमिका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में 10 जून को उपद्रवियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में भयंकर आगजनी कर दी. इस घटना को लेकर अब प्रदेश में सियासत बेहद गर्म हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में अराजकता फैलाकर रखी थी. अब भी कांग्रेस नेता उस मानसिकता से बाहर नहीं आए हैं. कांग्रेस नेताओं ने पर्दे के सामने और पीछे रहकर भूमिका निभाई है.

उड़ीसा सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए हुए रवाना

बता दें, उड़ीसा राज्य में भाजपा ने सरकार बनाई है. आज 12 जून को नए मुख्यमंत्री मोहन मांझी शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में सीएम साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल होने के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना हुए. रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम साव ने बलौदाबाजार में हुई घटना पर मीडिया से बातचीत की.

बलौदाबाजार घटना पर राज्य सरकार गंभीर : डिप्टी सीएम साव

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बलौदाबाजार में की गई भयानक हिंसा को लेकर कहा कि राज्य सरकार ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है. इस मामले में जांच की जा रही है. घटना को लेकर राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई भी की है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही आगजनी में सरकारी संपत्ति को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई भी की जाएगी.