Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया, राज्योत्सव में ‘मोदी की गारंटी’ के साथ दिखेगी छत्तीसगढ़ की विकास गाथा…

रायपुर। राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन जुटा हुआ है. इस बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि इस बार राज्योत्सव मेला का आयोजन 4 से 6 नवंबर को नया रायपुर अटल नगर में होगा. मेला में ‘मोदी की गारंटी’ के साथ छत्तीसगढ़ की विकास गाथा को प्रदर्शित किया जाएगा. 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को मीडिया से चर्चा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बलरामपुर दौरे पर को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य की शांत फिजा को खराब करने की मानसिकता से काम कर रही है. जब सत्ता में थी, तब पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर राज्य के कानून व्यवस्था को चौपट करने का काम किया.

उन्होंने कहा कि आज जब जनता ने विपक्ष में बिठाया है, तब भी कांग्रेस उसी मानसिकता से काम कर रही है. प्रदेश में विष्णु देव की सरकार है. राज्य में क़ानून व्यवस्था की स्तिथि बिगड़ने नहीं देंगे. दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी.

वहीं 28 अक्टूबर को होने वाली साय कैबिनेट की बैठक को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कल (28 अक्टूबर) को विष्णु देव साय कैबिनेट की 16वीं बैठक है. इसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. विकास कार्यों को तेज गति से करने का काम होगा. ‘हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे’ इस एजेंडे के साथ सरकार आगे बढ़ रही है,

वहीं प्रदेश में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कांग्रेस के बयान पर अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि बलौदाबाज़ार की घटना के पीछे कौन था. सूरजपुर की घटना हुई किसका हाथ मिला. दुर्भाग्यपूर्णजनक घटनाओं पर कांग्रेस जिस तरह की राजनीति कर रही है, इससे उनकी मानसिकता समझी जा सकती है. कांग्रेस के मंसूबे हम कामयाब नहीं होने देंगे.