Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया ‘मुंगेली व्यापार मेला-2025’ के ब्राउशर का विमोचन

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज “मुंगेली व्यापार मेला-2025” के ब्राउशर का विमोचन किया। “मुंगेली के त्यौहार” के नाम से प्रसिद्ध यह भव्य आयोजन 25 से 30 नवंबर तक छह दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली के प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट कर उप मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र सौंपा और मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निवेदन किया। इस पर उपमुख्यमंत्री ने उद्घाटन में उपस्थित होने का आश्वासन देते हुए आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विमोचन के इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक रामपाल सिंह, सह-संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, गौरव जैन उपस्थित रहे। बता दें कि पिछले नौ वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा “मुंगेली व्यापार मेला” अब दशवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह मेला जिले के औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक विकास को नई दिशा प्रदान करने वाला प्रमुख आयोजन बन चुका है।

इस वर्ष भी मेले में देशभर के प्रमुख उत्पादों, हस्तशिल्प, टेराकोटा, खादी ग्रामोद्योग, बस्तर आर्ट, महिला गृह उद्योग, हर्बल प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऑटोमोबाइल एवं लघु-कुटीर उद्योगों के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही हर शाम परिवारों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन से भरपूर झूला घर और स्थानीय कला-संस्कृति का रंगारंग प्रदर्शन मेले के विशेष आकर्षण रहेंगे।