Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राज्योत्सव स्थल पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, रजत जयंती वर्ष महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव राज्योत्सव स्थल पहुंचे है। उन्होंने X पोस्ट में बताया, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर 26वें वर्ष में प्रवेश करने के गौरवपूर्ण अवसर पर राज्य सरकार पूरे उत्साह के साथ रजत जयंती वर्ष महोत्सव का आयोजन कर रही है।

1 नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय राज्योत्सव की तैयारियां अटल नगर, नवा रायपुर में जोरों पर चल रही है। कल अटल नगर के तूता स्थित राज्योत्सव स्थल पहुंचकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत विचार विमर्श कर जानकारियां ली।

आयोजन स्थल में पार्किंग, बैठक व्यवस्था, मंच सहित सभी आवश्यक सुविधाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कल अटल नगर, नवा रायपुर में निर्माणाधीन हमारे लोकतांत्रिक मंदिर, नवीन विधानसभा भवन के अंतिम चरणों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया। यह भवन निश्चित रुप से छत्तीसगढ़ की नवीन पहचान का प्रतीक बनेगा, इसकी बनावट के दौरान आधुनिक तकनीक और छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति का सुंदर समावेश किया गया है। सदन में लगे बहुत से फर्नीचर बस्तर कला के अनुरूप बस्तर में निर्मित किये गए है, जो प्रदेश की समृद्ध हस्तकला एवं कलात्मक कौशल को दर्शाती है। भवन को पेपरलेस बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे यह तकनीकी दृष्टि से एक ऐतिहासिक विधानसभा बन सके। दीपावली के बाद स्थानांतरण कार्य प्रारंभ करने की योजना है।

रजत जयंती उत्सव के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य एवं आधुनिक विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे। यह छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता के लिए गौरव का क्षण होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बन रहा यह भवन आने वाले वर्षों तक प्रदेश की जनआकांक्षाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों का केंद्र बनेगा।