Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव ट्रेन से हुए रवाना, BJP की कोर कमेटी बैठक में होंगे शामिल…

रायपुर। नवनियुक्त केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरुण साव और आज ट्रेन से बिलासपुर के लिए रवाना हुए. अरुण साव ने बताया, कि तोखन साहू का बिलासपुर में प्रवास है और वे वहां उनके स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही जिला कोर कमिटी की बैठक में भी वे शामिल होंगे.

निकाय चुनाव पर प्रारंभिक तैयारियां पूरी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से निकाय चुनाव पर बात करते हुए कहा कि सरकार ने प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली हैं. वर्तमान में लोगों से रायशुमारी की जा रही है और सरकार जल्द ही निर्णय लेगी. परिसीमन का निर्देश भी जारी कर दिया गया है.

कांग्रेस के तंज पर अरुण साव का पलटवार

कांग्रेस द्वारा निगम मंडल में नियुक्तियों पर किए गए तंज पर डिप्टी सीएम साव ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी पार्टी की चिंता नहीं है और वे सरकार के कार्यों और निर्णयों पर बोल रहे हैं. कांग्रेस अपने घर को संभाल नहीं पाई है और दुरदशा हो रही है.

कांग्रेस की हार के बाद समीक्षा नहीं करने पर प्रतिक्रिया

डिप्टी सीएम साव ने कांग्रेस की हार के बाद समीक्षा नहीं करने पर कहा कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति सभी के सामने है. पांच साल तक वे केवल प्रश्न पूछते रहे और अब भी प्रश्न करने की आदत नहीं बदली. जबकि सरकार समय पर सभी निर्णय ले रही है.

बलौदा बाजार घटना पर अरुण साव का बयान

बलौदा बाजार घटना में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव  ने कहा कि कांग्रेस ने षड्यंत्र किया है और उनकी मंशा स्पष्ट है. कांग्रेस ऐसी घटनाओं पर भी राजनीति कर रही है.