Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डिप्टी सीएम अरुण साव ने टिकरापारा बाजार में खरीदी कर वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर के बाजार में दीवाली की खरीदी करने निकले, कालीबाड़ी चौक के पास वर्षों से दिये की रेहड़ी लगाने वाले छोटे व्यापारियों से उप मुख्यमंत्री साव ने दिये खरीदे, साथ ही उन्हें दीपावली की बधाई दी।

नन्हीं बच्चियों को हाथ मिलाकर दीपावली की बधाई देते दिखे डिप्टी सीएम साव

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कालीबाड़ी चौक के आसपास बैठे छोटे व्यापारियों से दिए और मूर्ति खरीदे, मिलने आए नन्हें बच्चों को हाथ मिलाकर दीपावली की बधाई दी।

टिकरापारा के मुख्य मार्ग में बैठे छोटे व्यापारियों से डिप्टी सीएम साव ने पूजा सामग्री और फल- फूल खरीदे, फ़टाके की दुकान पर पहुंचे डिप्टी सीएम साव ने बच्चों एवं परिवार के लिए फटाके खरीदे।

बच्चों को फुलझड़ी के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी दिवाली की बधाई

डिप्टी सीएम साव ने टिकरापारा स्थित फटाके की दुकान ने फटाके खरीदे, दुकान में आए नन्हें बच्चों से मिलकर उन्हें फुलझड़ी देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।