Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के जीत के दावे पर डिप्टी सीएम अरुण साव का प्रहार, बोले- झूठे दावे करना कांग्रेस की आदत

रायपुर।  उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के जीत के दावों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि झूठे दावे करना कांग्रेस की आदत है. विधानसभा, लोकसभा, नगरी निकाय और जनपद में भी झूठे दावे किए.  जन सरोकारों से कांग्रेस ने अपना नाता तोड़ दिया है. इसलिए कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा हुई है. 

आबंटन के बाद उद्योग नहीं लगाने वालों की जमीन वापस ली जाएगी 

औद्योगिक क्षेत्र में जमीन आबंटन के बाद उद्योग नहीं लगाने वालों पर रिकवरी की कार्रवाई पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि औद्योगिक उपयोग के लिए जमीन आबंटन का एक नियम है. इसके लिए समय निर्धारित होता है. उसे जमीन पर उद्योग आरंभ नहीं होने पर वह जमीन वापस ली जाती है. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जो काम नहीं कर रहे हैं, उनसे आबंटित जमीन वापस ली जाएगी, क्योंकि दूसरे लोग भी इंतजार में रहते हैं. सरकार उस पर कार्यवाही करेगी.

जनता से दूर हो चुकी कांग्रेस : उपमुख्यमंत्री अरुण साव 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पीसीसी चीफ दीपक बैज के दिल्ली दौरे और कांग्रेस के संगठन बदलाव को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दशा और दिशा सब बुरी है. कुछ भी कर ले कुछ नहीं होने वाला जनता दूर हो चुकी है. कांग्रेस से कांग्रेस ने जनहित को कभी अपना मुद्दा नहीं बनाया. केवल एक ही परिवार की चाकरी करते हैं. इसलिए जनता दूर जा चुकी है, कांग्रेस कुछ भी कर ले लाभ नहीं होने वाला.