Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एनआईए छापों का किया स्वागत, कहा- प्रतीक्षित कार्रवाई, सब स्पष्ट है, होना ही चाहिए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की सुकमा-दंतेवाड़ा में 12 ठिकानों पर की गई छापेमारी का स्वागत किया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अरनपुर आईईडी ब्लास्ट (Aranpur IED Blast) मामले में शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई को लेकर सब कुछ स्पष्ट है, कार्रवाई होनी ही चाहिए.

डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि एनआईए की यह कार्रवाई माओवादी संगठन सीपीआई के सशस्त्र कैडरों (Armed Cadres) के खिलाफ निर्णायक कदम है, जहां नकदी, लेवी रसीदें और डिजिटल उपकरण जब्त हुए. उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित होगी.

SIR पर बोले- कांग्रेस पहले अपने विवाद सुलझाए

वोटर लिस्ट में संशोधन (SIR – Special Intensive Revision) और BLO (Booth Level Officer) न बनाए जाने को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस इस विषय पर तब चर्चा करेगी जब उनका आपसी विवाद खत्म होगा. पर तब तक समय निकल चुका होगा. डिप्टी सीएम शर्मा ने घुसपैठियों पर चेतावनी देते हुए कहा कि जो घुसपैठ है, उनका पूरा नाम कटवाएंगे.

हमने दिल चुराया है, वोट नहीं… – विजय शर्मा

BJP के वोट बैंक पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि BJP ने दिल चुराया है, जनता BJP को दिल से पसंद करती है. दिल चुराने के लिए परिश्रम लगता है, 24 घंटे काम करना पड़ता है. हम रोज कमाते-खाते हैं, हर दिन जनता के लिए परिश्रम करते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा का कोई फिक्स वोट बैंक नहीं है. BJP गंभीरता से काम कर रही है, जबकि कांग्रेस पहले विवाद से उबर जाए फिर SIR पर ध्यान देगी.

धान खरीदी पर बयान

धान खरीदी को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तैयारी में जुटी हैं. पिछली बार प्रदेश में रिकॉर्ड धान खरीदी की गई थी. यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाहर से धान न आए. ऐसा कोई पकड़ में आता है तो उसे राजसात किया जाएगा. पिछली बार की मात्रा के आसपास ही खरीदी होगी. डिप्टी सीएम शर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि BJP सरकार धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखेगी.