Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘विजन 2047’ की चर्चा में कांग्रेस के भाग नहीं लेने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया दुख, कहा- 

रायपुर। विधानसभा सत्र के पहले दिन ‘विजन 2047’ पर हुई चर्चा से विपक्षी दल कांग्रेस के दूर रहने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह कैसा विपक्ष है, जो छत्तीसगढ़ आगे बढ़े, उसमें शामिल नहीं हुआ. विपक्ष को शामिल होना था, सही या गलत सभी पर चर्चा करनी थी. कांग्रेस की ऐसी उदासीनता समझ नहीं आती.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि बड़े-बड़े पदों पर उन्होंने कार्यभार संभाला है. विचारों की स्पष्टता नितिन नवीन से आती है. अपने निर्णय पर अडिग कैसे रहना है, मैने उनसे सीखा है. हमारे साथ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बड़ा पद मिलता है, तो खुद का विश्वास बढ़ता है.

वहीं दिल्ली कांग्रेस की महारैली में प्रियंका गांधी के बैलेट से चुनाव कराने की चुनौती पर विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच खुद काम नहीं कर पाती हैं, फिर ईवीएम पर उंगली उठाते हैं. ईवीएम गलत है तो फिर कांग्रेस को कोई नहीं सुधार सकता. कोई सिस्टम गलत है, तो उसको प्रूव करना चाहिए. जब खुद जीत जाते हैं तो ईवीएम सही हो जाता हैं, और हार जाते हैं तो गलत.