Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

SIR प्रक्रिया में कांग्रेस के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने किया पलटवार, कहा- तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रही विपक्ष…

रायपुर। SIR प्रक्रिया के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन और वोटरों के नाम काटने के आरोप लेकर लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि  “यह कैसे संभव हो सकता है कि कोई किसी का नाम कटवा दे या जुड़वा दे? कांग्रेस तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रही है. राजनीति करने के लिए अनावश्यक रूप से कुछ भी कह रहे हैं. 

उन्होंने आगे कहा कि जो घुसपैठिए हैं, साल 2003 के वोटर लिस्ट में जिनका नाम नहीं मिल रहा है, बाहर से आए हैं, ऐसे लोगों का नाम कट रहा है और कटना भी चाहिए. SIR के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि जब तार्किक आधार ही नहीं है, तो प्रदर्शन से क्या होगा?”

राजधानी में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी के घर को रायपुर नगर निगम ने बुल्डोजर से ढहा दिया. इस मामले में भी उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बयान दिया है. उन्होने कहा कि “जो हुआ है वह कानून के दायरे में हुआ है. निर्णय करना न्यायालय का काम है. बहरहाल जो अवैध चीजें उस व्यक्ति के साथ जुड़ी हुई थीं, उसपर कार्रवाई हुई है. न्यायसंगत कार्रवाई है, बिल्कुल उचित है, ऐसा होना भी चाहिए.”