Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

उपमुख्यमंत्री साव ने कहा – कांग्रेस पीएम मोदी से मुकाबला नहीं कर पा रही, इसलिए व्यक्तिगत टिप्पणी कर रही, राहुल गांधी के बयान पर भी किया पलटवार…

लोरमी- राहुल गांधी के आदिवासी समाज को लेकर भाजपा पर लगाए आरोप पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है. साव ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी समाज को हमेशा अपना वोट बैंक समझा. आदिवासी समाज के लिए सभी बड़े काम भाजपा ने किया है. केंद्र में अलग जनजाति विभाग बनाने सहित भाजपा ने आदिवासी समाज की बेटी को राष्ट्रपति बनाया है. राहुल गांधी को ये भी नहीं दिखता तो कहूंगा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासी समाज को उपेक्षित किया, उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया.

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज लोरमी क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए तंज कसा है. इस बीच अरुण साव गोड़खाम्ही में चाय पर चर्चा की. सांथ ही लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी सहित बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू के लिए आशीर्वाद मांगा. साव ने कहा, आज कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी से मुकाबला नहीं कर पा रही, इसलिए व्यक्तिगत टिप्पणी कर रही है.

कांग्रेस डरी और बौखलाई हुई है : साव

कन्हैया कुमार द्वारा पीएम मोदी की तुलना रावण से करने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है. साव ने कहा, कांग्रेस डरी और बौखलाई हुई है. आज गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बने हैं ये कांग्रेस के लोगों को पच नहीं रहा है. कांग्रेस के नेता गंभीर, अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पड़ी कर रहे हैं. कवासी लखमा पर एफआईआर को लेकर साव ने कहा, जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, निश्चित रूप से कानून सम्मत कार्यवाही होगी.