Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिहार चुनाव के एक्जिट पोल पर उप मुख्यमंत्री साव का बड़ा बयान, कहा- भारी बहुमत के साथ बन रही है एनडीए की सरकार…

रायपुर। बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलते देख प्रदेश के भाजपा नेताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसका इजहार करते हुए कहा कि बिहार का वातावरण समझ में आ रहा है. बिहार में भारी बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने वाली है. बिहार की जनता ने सुशासन और विकास को चुना है.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया में गणना पत्रक बांटने के आरोप पर कहा कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करे. नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी फॉर्म लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं. पूरी गंभीरता से यह काम चल रहा है.

वहीं महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त से पहले ई-केवाईसी अनिवार्यता पर कांग्रेस के बयानों पर अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि ठगने वाले और धोखा देने वाले लोगों को ऐसा ही नजर आता है.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया था कि 500 रुपए हर महीना देंगे, और 5 साल तक दे नहीं पाए. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार 21 किस्तें महतारियों को दे चुकी है. सरकार की नियत पर प्रश्नचिन्ह लगाना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है.

वहीं धान खरीदी को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी समय पर शुरू होगी. व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है. कोई भी परेशानी नहीं आएगी.