Special Story

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आवास मेले में उपमुख्यमंत्री श्री साव ने 404 हितग्राहियों को बांटे वनाधिकार पत्र

रायपुर।     कोरबा के टीपी नगर के राजीव गांधी आडिटोरियम में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास मेला समारोह में कल मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव, उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल उपस्थिति में हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया गया। जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय अंतर्गत पहाड़ी कोरवा को 67, बिरहोर को 36 तथा अनुसूचित जनजाति के 303 हितग्राहियों सहित कुल 404 हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साव ने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में कई दशकों से जीवन यापन कर रहे परिवारों को वनाधिकार पत्र प्राप्त होने पर उन्हें बेदखली के भय से मुक्ति मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के निर्देशन में कोरबा जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य वाले इलाकों में प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत शिविर लगाए गए। शिविर के माध्यम से पहाड़ी कोरवाओं तथा बिरहोर जनजाति समाज के लोगों को जागरूक करने के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया गया। शिविर के माध्यम से पीवीटीजी के पात्र हितग्राहियों का वनाधिकार पत्र, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता खोलने एवं प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन प्राप्त कर लाभान्वित किया जा रहा है। कोरबा जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के परिवारों, अनुसूचित जनजाति सहित अन्य हितग्राहियों को वनाधिकार अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 अंतर्गत वनाधिकार पत्र वितरित किए जा रहे हैं। जिले में 56,711 वनाधिकार पत्रों का वितरण किया गया है। कलेक्टर अजीत वसंत एवं प्रभारी जिला पंचायत सीईओ प्रतिष्ठा ममगाई एवं हितग्राही इस अवसर पर उपस्थित थे।