Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भैरमगढ़ आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मुलाकात कर उप मुख्यमंत्री जाना हालचाल, डॉक्टरों को बेहतर उपचार के दिए निर्देश

रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज रायपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे और बस्तर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए पुलिस जवानों का हालचाल जाना. उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और चिकित्सकों से उनके उपचार की विस्तृत जानकारी ली.

परिजनों से चर्चा और हौसला अफजाई

​भैरमगढ़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान आईईडी विस्फोट में एएसआई जनार्दन कोर्राम, आरक्षक रमलू हेमला, और आरक्षक सोमदेव यादव घायल हो गए थे, जिन्हें तत्काल रायपुर भेजा गया था. श्री शर्मा ने घायल जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि शासन-प्रशासन हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ा है. उन्होंने दिवंगत हुए उनके साथी जवानों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की.

बेहतर उपचार के निर्देश

​उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायल जवानों के बेहतर उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा में उनका बलिदान और साहस अनुकरणीय है.