Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महापौर तथा पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर।   उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज जगदलपुर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायकगण किरण देव, विनायक गोयल, नीलकंठ टीकाम और चैतराम अटामी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बस्तर के कलेक्टर हरीश एस. ने जगदलपुर के मां दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में महापौर संजय पाण्डेय और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नए महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा कर जगदलपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर एवं सुविधापूर्ण बनाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जगदलपुर की तरक्की के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा बीते 15 महीनो में नगरीय निकायों में 7500 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं। जगदलपुर शहर में 82 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। आगामी दिनों में जगदलपुर के 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर समग्र विकास के लिए हम सब मिलकर पहल करेंगे। सांसद महेश कश्यप और विधायक किरण देव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जगदलपुर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए हरसम्भव पहल करने का आश्वासन दिया। बस्तर राज परिवार के कमलचन्द्र भंजदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में समारोह में मौजूद थे।