Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर के मतदाताओं को सुरक्षा इंतजाम को लेकर किया आश्वस्त, कहा- निर्भीक होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में दें आहुति…

रायपुर- लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान से एक दिन पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी मतदाताओं से मतदान करने का अपील की है. बस्तर के मतदाताओं को उन्होंने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि निर्भीक होकर अपने घरों से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी आहुति दें. ये आपका अधिकार है. 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार की तरफ से मतदान के लिए पूरी तैयारी की गई है. निर्वाचन आयोग अपनी पूरी तैयारी कर ली है. लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने अधिकार का आवश्यक उपयोग करें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बस्तर की शांति और खुशहाली के लिए, बस्तर के विकास के लिए आगे बढ़े. नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करें, और बीजेपी को जीतना है.