Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

DEO ने प्राथमिक शाला की शिक्षिका को किया निलंबित, जानिए किस बात पर हुई कार्रवाई…

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शाला की सहायक शिक्षिका सुशीला काठले को निलंबित कर दिया है. बीते दिनों तखतपुर ब्लॉक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भुंडा की शिक्षिका सुशीला काठले पर अनुशासनहीनता करने और जवाब मांगने पर प्रधान पाठक से अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप लगाए गए थे. इस मामले में ब्लॉक एजुकेश ऑफिसर ने जांच कर प्रतिवेदन सौंपा था. जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, भुंडा शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक ने सहायक शिक्षिका सुशीला काठले (पात्रे) के खिलाफ अमर्यादित व्यवहार करते हुए धमकाने की शिकायत की थी. इस मामले की जांच में तखतपुर बीईओ ने पाया कि सहायक शिक्षिका एलबी सुशीला काठले (पात्रे) समय पर शाला में उपस्थित नहीं होती है. इसके अलावा शिक्षिका पर शासकीय अभिलेखों में कांट-छांट करने और प्रधान पाठक को धमकाने का भी आरोप है.

वहीं जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने सहायक शिक्षिका एलबी सुशीला काठले (पात्रे) को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत अनुशासनहीन आचरण और प्रधान पाठक से अमर्यादिन व्यवहार करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.