Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

डेंटल कॉलेज के छात्र सात दिन से हड़ताल पर, चर्चा के लिए पहुंचे एडीएम-एसडीएम, गतिरोध बने रहने पर बल प्रयोग की आशंका…

रायपुर। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज के UG-PG छात्रों ने आज गेट पर ताला लगा दिया है. स्थिति को देखते हुए चर्चा के लिए मौके पर एडीएम, एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे हैं. लेकिन अधिकारियों की समझाइश के बाद भी छात्र अपनी मांगों पर अड़े हैं. मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन जबरन ताला खुलवा सकता है, जिसके लिए पुलिस बल बुलवाया गया है.

दरअसल, डेंटल कॉलेज के छात्र-छात्राएं अपनी तीन मांगों को लेकर बीते सात दिनों से हड़ताल पर हैं. इसमें स्नातकोत्तर छात्रों एवं इंटर्न्स के स्टाइपेंड में समानता के साथ वृद्धि, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में दंत चिकित्सा पेशेवरों को समान मान्यता एवं सम्मान के साथ मूलभूत छात्र कल्याण एवं अधोसंरचना से संबंधित समस्याओं का निराकरण शामिल है.

हड़ताल की वजह से मरीजों के साथ कॉलेज में कार्यरत डॉक्टर और स्टाफ को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने आज कमर कस ली है. इसके लिए जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंचे हैं. प्रदर्शन पर बैठे छात्र-छात्राओं को मनाने का दौर जारी हैं. लेकिन गतिरोध नहीं टूटने की स्थिति में बल के प्रयोग की भी आशंका बनी हुई है.